रुडकी, फरवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। जिले में शनिवार को आयोजित स्वच्छता महाअभियान को लेकर ब्लॉक प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अभियान को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर गठित सफाई टीमों की तैनाती, कार्य क्षेत्रों का निर्धारण एवं निगरानी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। बीडीओ सुभाष सैनी ने पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों एवं स्वच्छता कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में सुबह से ही सफाई कार्य प्रारंभ कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...