रुडकी, मई 7 -- लक्सर। खानपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते आठ लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। खानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। खानपुर पुलिस ने थाने लाकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बुधवार शाम लक्सर पुरकाजी हाईवे पर सार्वजनिक स्थान पर चैकिंग के दौरान कस्बा खानपुर में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हुक्का बार कर हुडदंग मचा रहे थे। इसकी जानकारी किसी ग्रामीण ने उन्हें दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...