बाराबंकी, अप्रैल 18 -- सआदतगंज। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कूड़ेदान धीरे-धीरे गायब हो गए। जिससे सड़कों और गलियों में कूड़ा फैल रहा है। इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। रामनगर ब्लॉक की अनूपगंज पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, कूड़ा केन्द्र शोपीस बनकर रह गया है। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाखों रूपए खर्च कर खरीदें गए कूड़ेदान भी सार्वजनिक स्थानों से गायब हो चुके हैं। यह कूड़ेदान कहां रखे हैं, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। टावर जाने वाले रास्ते पर बना पक्का कचरा पात्र भी टूट चुका हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर निगरानी की कमी और कूड़ा उठान की खराब व्यवस्था के कारण सफाई व्यवस्था चौपट हो गईहै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...