गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक की। जिसमें जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युवाओं और किशोरों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन, नगर निगम सहित संबंधित विभागों समन्वित कार्य करें। शैक्षणिक संस्थानों के पास रोकें बिक्री यह भी पढ़ें- तम्बाकू सेवन नहीं करने की ली शपथ, तम्बाकू सेवन से कैंसर की संभावनाधूम्र...