दरभंगा, अप्रैल 30 -- दरभंगाf। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं एवं अंचलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा हुई। इस दौरान डीएम ने सभी कनीय अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित सभी बोरिंग कार्यों को अगले दो दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान गर्मी को देखते हुए आम जनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ स्थापित करने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी व लू में बंद पड़े नल-जल योजना को करें चालू: डीएमबैठक...