सीवान, मई 10 -- सीवान। शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर धूल और गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क निर्माण और सफाई की कमी के कारण हवा में धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। बाजार और बस स्टैंड जैसे इलाकों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई और पानी का छिड़काव कराने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...