पटना, फरवरी 4 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक वाहन और स्थलों पर द्विअर्थी एवं अश्लील गीत बजाने पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अधिकारी विशेष अभियान चलाकर इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर बजने वाले अश्लील गानों से समाज और बच्चों को बुरा प्रभाव पड़ता है। इन अश्लील गीत से न केवल महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में फूहड़ता को भी बढ़ावा मिलता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर इन गानों का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिकता पर गलत असर पड़ रहा है। महिला के सुरक्षा के लिए भी अश्लील गीतों पर रोक लगाना अनिवार्य हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.