आजमगढ़, अगस्त 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आंदोलन हो, लेकिन सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों से वसूली होनी चाहिए। ऐसे लोगों पर कड़ाई जरूरी है। यह कार्रवाई नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति का बचाव है। वह मंगलवार को जहानागंज के आजमबांध में स्थित महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि गुजरात में पहले दंगा होता था तो बसें जलाई जाती थीं। भवन तोड़े जाते थे। उनमें आग लगा दी जाती थी। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने तय किया सरकारी संपत्ति तोड़ने और जलाने पर इसकी वसूली आरोपियों से की जाएगी। यह भी पढ़ें- चुनौतियों को अवसर में बदलने का विकसित करें साहस : आनंदीबेन उन्होंने पूरी कड़ाई के साथ इसे लागू किया। जिसके बा...