सार्वजनिक शौचालय संचालक द्वारा अवैध वसूली का वीडियो वायरल
देहरादून, जून 27 -- अरुण मिश्रा हरिद्वार। हरिद्वार में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रद्धालु स्मार्ट शौचालय के संचालक पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो हरिद्वार के शिव घाट स्थित स्मार्ट टॉयलेट का बताया जा रहा है। श्रद्धालुओं से शौचालय उपयोग के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि युरिनल पॉट का इस्तेमाल करने के लिए भी 10 रुपये वसूले जा रहे हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने इसे श्रद्धालुओं के साथ मनमानी और आर्थिक शोषण बताते हुए संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराने तथा निर्धारित शुल्क सूची सार्वजनिक कर नियमों के अनुसार शुल्क वसूलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक शौचालय संचालक द्वारा अवैध वसूली का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.