जौनपुर, मई 19 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर चौराहा पर सांसद निधि से आठ साल पूर्व बना सार्वजनिक सुलभ शौचालय में एक साल से ताला लटका हुआ है। बाजार में आने-जाने वाले लोगों समेत दुकानदारों को शौचालय बंद रहने से परेशानी हो रही है। भीड़भाड़ वाले इस चौराहा पर राहगीरों की सुविधा के लिए आठ साल पूर्व मछलीशहर के सांसद स्व.रामचरित्र निषाद ने अपनी निधि से बयालसी पीजी कालेज की जमीन में मैनेजमेंट से बात कर इस शौचालय का निर्माण करवाया था। यह भी पढ़ें- सुलभ शौचालय एक साल से बंद राहगीरों को हो रही परेशानीशौचालय का संचालन जिसे संचालित करने के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन की तरफ से एक कर्मचारी रखा गया था। लेकिन एक साल से उक्त कर्मचारी किसी कारण से शौचालय के गेट में ताला लगाकर गायब हो गया है। जिसके कारण दूरदराज से चलकर आने जाने वाले राह...