लखनऊ, जुलाई 16 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा में सड़क किनारे बने सार्वजनिक शौचालय में 16 वर्षीय किशोरी का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धर्मावतखेड़ा में रहने वाले सुशील पेशे से मजदूर हैं। उनके घर से चंद कदम की दूरी पर धर्मावतखेड़ा से दहियर जाने वाले सम्पर्क मार्ग के किनारे सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। उनकी 16 वर्षीय बेटी अंजली उर्फ गोल्डी का शव गुरुवार की शाम महिला शौचालय में दरवाजे के ऊपर लगे लोहे के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका के बाबा जागेश्वर ने बताया कि उनकी पौत्री ने आठवीं पास कर पढाई छोड़ दी थी। वह गुमटी में परचून की दुकान चलाते है उनकी पोती शौचालय जाने की बात कहकर घर से गई थी काफी देर तक वापस नही लौटी तो पोते ...