पूर्णिया, अप्रैल 14 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज बाजार के फलका रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। लाखों रुपये की लागत से बना यह शौचालय अब केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी है।बाजार आने वाले यात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। निर्माण पूरा होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही इसे आम उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन टेंडर प्रक्रिया लंबित रहने के कारण अब तक इस पर ताला लटका हुआ है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि बाजार में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, इसके बावजूद शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.