बलरामपुर, जून 29 -- उतरौला, संवाददाता। नगरपालिका क्षेत्र उतरौला में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कोतवाली को छोड़ दें तो अंबेडकर चौराहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा, प्रमुख बैंक, पचपेड़वा व तुलसीपुर मार्ग तथा निबंधन कार्यालय जैसे व्यस्त स्थानों पर महिलाओं के लिए प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं है। लंबी दूरी से आने वाली महिला यात्रियों और बैंक ग्राहकों को इससे सबसे अधिक दिक्कतें होती है। नगर पालिका की ओर से खरीदे गए मोबाइल टॉयलेट भी उपयोग में नहीं हैं। कुछ टॉयलेट खुले में पड़े हैं तो कुछ गंदगी के बीच अनुपयोगी स्थिति में रखे हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुविधा को देखते हुए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल शौचालय की व्यवस्थ...