नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। जन हित संस्था नैनीताल के शिष्ट मंडल ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या शाह ने उन्हें नगर में बने सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने गंदगी और दुर्गंध से भरे शौचालयों का औचक निरीक्षण करवाकर तत्काल सफाई कराने का अनुरोध किया। शिष्टमंडल ने बीएम साह पार्क के सामने स्थित शौचालय को मुख्य मार्ग के पास स्थानांतरित करने की मांग भी रखी। उपाध्यक्ष अशोक ने पालिकाध्यक्ष को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में नगर पालिका की ओर से जो भी कार्रवाई संभव होगी, वह जरूर की जाएगी। यह भी पढ़ें- सूखाताल झील की दुर्दशा पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का कड़ा रुख इस दौरान महासचिव महेश चंद्र आर्य, म...