बदायूं, नवम्बर 30 -- सैदपुर। एसबीआई बैंक के पास नगर पंचायत द्वारा लगाया गया सार्वजनिक वाटर फ्रीजर इन दिनों चोरी का स्रोत बन गया है। पास में स्थित एक मैरिज हॉल में फ्रीजर की टोंटी में पाइप जोड़कर लगातार पानी बहा रहा है। जिससे न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि राहगिरों और बैंक आने वाले ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा में स्थानीय लोगों के अनुसार मैरिज हॉल के मालिक द्वारा यह हरकत पिछले कई दिनों से की जा रही है। पाइप के माध्यम से बड़ी मात्रा में पानी खींचा जाने के कारण फ्रीजर के आसपास पानी फैल जाता है और सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। वाटर फ्रीजर से लगातार पानी बहने के कारण बैंक के बाहर सड़क पर पानी जमा हो गया है। इस बहते पानी की वजह से ग्राहक और राहगीर फिसलने के डर से परेशान हैं। ईओ त्रिवेद्र कुमार ने बताया अग...