हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरी में सार्वजनिक रास्ते को लेकर उठी आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश की गई। आरोप है कि अवैध रूप से पुश्ता निकालकर रास्ता बंद करने का विरोध करने पर दबंगों ने कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया। कई लोग घायल हुए। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी तक दे गए। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित राकेश पुत्र समय सिंह निवासी भौंरी भारापुर ने पुलिस को बताया कि उनके बैठक के पास जगपाल पुत्र प्रेम सिंह ने हाल ही में मकान बनवाया है, जिसके सामने से पूरे मोहल्ले का सार्वजनिक रास्ता निकलता है। आरोप है कि जगपाल ने रास्ते पर बड़ा पुश्ता निकालकर इसे अवरुद्ध कर दिया। लोगों ने कई बार समझाया, लेकिन पुश्ता नहीं हटाया गया। 24 दिसंबर को जब लोग एकजुट होकर बात करने पहुंचे, तो आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.