सार्वजनिक रास्ते की इंटरलॉकिंग उखाड़ी
अयोध्या, मई 14 -- भेलसर। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के अहलवाना गांव में सार्वजनिक मार्ग की इंटरलाकिंग को उखाड़ने का विरोध करना ग्रामीण को मंहगा पड़ा। आरोप है कि गांव के ही मालिकराम इंटरलाकिंग को उखाड़ रहे थे और उसी गांव निवासी बच्चूलाल ने विरोध किया। विरोध से खफा मालिकराम ने परिवार संग दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित को बच्चूलाल को पुलिस कोतवाली उठा ले गई और मालिकराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। सीओ आशीष निगम ने बताया कि बच्चूलाल ने एसएसपी से शिकातय दर्ज कराई थी। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.