कानपुर, मई 27 -- कानपुर, संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सार्वजनिक मार्गों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इस दौरान बुधवार को हरबंश मोहाल और कलक्टरगंज पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान हरवंश मोहाल पुलिस ने घंटाघर चौराहे पर गश्त के दौरान सड़क किनारे दो चाय की दुकानों के बाहर भट्ठी और अन्य सामान रखा पाया। जिससे अवरोध हो रहा था। जिस कारण जनता को आवागमन में समस्या हो रही थी और सड़क हादसे की आशंका बनी हुई थी। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने के मामले में जूही निवासी जितेंद्र तिवारी और सुतरखाना निवासी सोनू पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कलक्टरगंज में मुरादाबाद चिकन बिरयानी दुकानदार ने सड़क और फुटपाथ पर बड़े बर्तन, स्टूल...