महोबा, जून 5 -- महोबा, संवाददाता। सार्वजनिक भूमि पर किए गए कब्जा को प्रशासन द्वारा हटवाया गया है। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में गोरखगिरी पहाड़ के पास सार्वजनिक स्थल पर किए गए कब्जा के ढहने से कब्जा धारकों में हड़कंप मचा है। प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गोरखगिरी के पास भैरव बाबा मेला मैदान में व्यापारी द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। सूचना पर उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय ने राजस्व व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा को ढहाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर अवैध कब्जा को ढहा दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। शासन अवैध कब्जों को लेकर गंभीर है। जिले भर में सरकारी भूमियों पर कब्जा पर नजर बनाकर रखी जा रही है। समाधान दिवस में दर्ज मामलों पर भी जांच करा कार्रव...