सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
गाजीपुर, जून 30 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुंडेसर पंचायत के प्रह्लादपुर मौजे में सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बांस रखकर और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों के इस विरोध के कारण करीब डेढ़ घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। वाहनों की आवाजाही रुकने से दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर 12:15 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद एनएच-31 पर यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News डीएम ने सुनी 23 लोगों की फरियादें, दिए कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.