गोंडा, जून 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों को लेकर एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कूड़ाघर के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा कर निजी उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस्माइलपुर निवासी महेश सिंह ने डीएम प्रियंका निरंजन को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में कचरा निस्तारण एवं कूड़ाघर के लिए आरक्षित सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। संबंधित लोग इस भूमि का उपयोग निजी संपत्ति की तरह कर रहे हैं। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली, कृषि उपकरण तथा अन्य निजी सामान खड़ा किया जाता है। इसके अलावा बालू और मोरंग का भंडारण किए जाने से सार्वजनिक भूमि का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़...