सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग
चतरा, मई 17 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के सलगी गांव के तेतर चौक में बने चबूतरे को तोड़ कर अतिक्रमण की कोशिश का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में लोगों ने सिमरिया सीओ को आवेदन देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान के इर्द गिर्द स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पैक्स भवन और पंचायत सचिवालय है। चबूतरा कई वर्षों पूर्व बनाया गया था। जिसे तोड़ कर दिनेश राणा और विनय सोनी द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। कहा गया है कि यह भूमि आम गैर मजरूआ किस्म का है। अतिक्रमण से गांव के लोग काफी आहत हैं। यह भी पढ़ें- कमिश्नर और आईजी के अचानक पहुंचने से मचा हड़कंप इस संबंध में डीसी के पास भी शिकायत पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। ग्रामीणों ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.