कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। सदर तहसील के गांव बरकागांव में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक भूमि को मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी सदर वैशाली के नेतृत्व में धारा 25 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम ने सार्वजनिक जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर मौके पर ही हटवा दिया। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से बचाना है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें। अधिकारियों ने कहा कि यदि आगे भी अतिक्रमण की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.