अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- अयोध्या। जिले की आबादी लगभग 28 लाख है। धार्मिक नगरी अयोध्या में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना-जाना है। मंडल मुख्यालय के इस जिले पर व्यापार-कारोबार,कोर्ट-कचहरी,दवा-इलाज,नौकरी समेत अन्य काम के निमित्त लोगों का आवागमन होता है। शहरी क्षेत्र में ऑटो-टैम्पो और ई रिक्शा आवागमन का प्रमुख साधन है तो दूर की यात्रा हवाई जहाज,ट्रेन और बस से होती है। सड़कों का दायरा ही नहीं आवागमन भी बढ़ा है। मगर समुचित साधन की पर्याप्त और समेकित व्यवस्था नहीं हो पाई है। ज्यादातर व्यवस्था बाजार पर आधारित है। गांव -गिरांव को सार्जनिक परिवहन सेवा से जोड़ने के लिए कम किराये वाली जनता बस सेवा का संचालन होना था,मगर नहीं चल पाई। नगरीय परिवहन सेवा के तहत केवल 20 ई बसों का संचालन हो रहा है। वह भी सिंगल रूट पर। ईरिक्शा की बाढ़ आने से जाम क...