सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील
फरीदाबाद, जून 9 -- नूंह, सरसमल। उपायुक्त अखिल पिलानी ने ईंधन संरक्षण को जनहित और राष्ट्रीय हित से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से ऊर्जा बचत के उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, पैदल चलने और साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर ईंधन की खपत कम की जा सकती है। साथ ही अनावश्यक यात्राओं से बचने, ट्रैफिक जाम के दौरान वाहन का इंजन बंद रखने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.