गंगापार, फरवरी 24 -- कौंधियारा/करछना,हिसं। थाना क्षेत्र के भद्रताली धरवारा गांव में सार्वजनिक नाली पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शिवाजी तिवारी ने एसडीएम करछना को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर बस्ती की नाली पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त नाली बस्ती के पानी की निकासी के लिए बनाई गई है। यदि उस पर निर्माण कर दिया गया तो बारिश के दिनों में पानी की निकासी बाधित हो जाएगी और बस्ती में जलभराव की स्थिति बन जाएगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कच्चे मकानों को गिरने का खतरा हो सकता है। शिवाजी तिवारी ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.