गाजीपुर, मार्च 8 -- मरदह। क्षेत्र के बगही गांव में सार्वजनिक नाली अवरुद्ध कर दिए जाने से दलित बस्ती के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाली का पानी रोक दिया है, जिससे गंदा पानी रास्ते पर जमा हो रहा है। इससे करीब 25 घरों के लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे गड्ढों में छोटे बच्चे गिर जाते हैं और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण गुलाब राम, सिकंदर राम, दीपक, रवि, बृजेश, किशन, गोपाल, बाबूराम और गामा राम ने अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...