रामगढ़, मार्च 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के नव निर्माण में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले दानदाताओं और सहयोगियों के बीच आभार पत्र का वितरण कर आभार जताया। मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने व विधायक ममता देवी ने दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के नव निर्माण में भाग लेने वालों व समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद अग्रवाल, सचिव सनत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार बुधिया, सह सचिव जनार्दन पाठक, कोषाध्यक्ष सनेल नायक, संयोजक मनोज मिश्र ने 55 दानदाताओं को आभार पत्र सौंपा। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रताप सिंह, बजरंग महतो, पंकज कुमार बुधिया, पवन कुमारअग्रवाल, कुंवर कुमार बक्सी, रवि कुमार सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, कपिल देव प्रसाद, भोला कुमार, संजय कुमार बक्सी,...