गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मोहनपुर निवासी समाजसेवी बासुदेव राणा उर्फ कालो राणा का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से मोहनपुर सहित उनके चाहनेवालों में शोक व्याप्त है। सभी ने उन्हें श्रृद्धाजंलि देते हुए उनके निधन को गांव के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। वह पत्नी सहित अपने तीन पुत्रों संतोष राणा, मंतोष राणा, शंकर राणा का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व. राणा के बचपन के मित्र श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर के सचिव तुलो राणा ने बताया कि बासुदेव राणा मोहनपुर में 1980 में शुरू हुए श्रीश्री आदि काली माता की पूजा के संस्थापक सदस्य थे। बाद में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे। गांव में उन्होंने महिला स्वयं सेवी संस्था के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। मोहनपुर में चल रह...