उन्नाव, जून 15 -- नवाबगंज। विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा मकूर के मजरा अइमाखेड़ा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए मोहान विधायक बृजेश रावत और खंड विकास अधिकारी शशांक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खसरा संख्या 1046 मि. पर वर्षों पुराना सार्वजनिक तालाब स्थित है, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा पिछले कुछ समय से तालाब की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में जलकुंभी, कूड़ा और गंदगी जमा होने से पशुओं के लिए पानी की समस्या पैदा हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- सहरसा: गैरमजरूआ खास पोखर पर किया अतिक्रमण उन्होंने प्रशासन से राजस्व टीम भेजकर पैमाइश कराने, कब्जा हटवाने और...