कानपुर, फरवरी 13 -- भारत सरकार ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम वर्गीकरण में शेड्यूल 'सी' से शेड्यूल 'बी' श्रेणी में उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह फैसला वित्त मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। एलिम्को का यह उन्नयन मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, बेहतर कार्य-दक्षता, बढ़ती राष्ट्रीय उपस्थिति और दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निभाई जा रही भूमिका की मान्यता है। श्रेणी 'बी' का दर्जा मिलने के बाद एलिम्को को अधिक वित्तीय अधिकार और पूंजीगत व्यय की उच्च स्वीकृति सीमा प्राप्त होगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, नई और उन्नत तकनीकों को अपनाने में सुविधा होगी, अवसंरचना को मजबूत किया जा सकेगा...