फतेहपुर, जून 18 -- बकेवर, संवाददाता। क्षेत्र के रसूलपुर बकेवर में सार्वजनिक कुएं में कब्जा किए जाने की पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्यवाही न किए जाने के कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी में कुएं का प्रयोग किया जाता रहा है। लेकिन कब्जा होने के कारण समस्या हो रही है।

ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीण महावीर, रमाशंकर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही निवासी द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर बने सार्वजनिक कुएं को तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी। जबकि ग्रामीणों द्वारा सालों से इसका उपयोग पीने के पानी के लिए किया जाता रहा है। जिसके चलते पूर्व में ग्राम पंचायत स्तर से इसकी मरम्मत व निर्माण कार्य भी कराया जा चुका है। लेकिन कुएं पर कब्जा किए जाने के कारण ...