मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। सार्वजनिक अवकाश के दिन यदि स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं का बैलेंस समाप्त हो जाता है तो उन्हें बिजली कटौती की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शाम छह से सुबह आठ बजे के बीच ग्रेस पीरियड के दौरान, इमरजेंसी क्रेडिट अवधि देने का फैसला किया है। वहीं, सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को प्री-पेड कनेक्शनधारकों की बिजली नहीं कटेगी। पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को फतहा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से मुफ्त लगाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कोई भी पैसा मांगे तो मुख्य अभियंता को सूचना देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा स्मार्ट प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.