नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अगर आपको उत्तर प्रदेश की करोड़ों मतदाताओं वाली सूची में अपना नाम खोजना हो तो कितनी मशक्कत करनी पड़ेगी? लाखों पन्नों वाली पीडीएफ फाइलें खोलनी होंगी, एक-एक पेज खंगालना होगा और फिर कहीं जाकर नाम मिलेगा। लेकिन झारखंड के एक 12वीं के छात्र ने इस मुश्किल को काफी हद तक आसान बनाने का दावा किया है। जिस छात्र ने कुछ महीने पहले सीबीएसई की कॉपी जांचने वाली व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को उजागर कर सुर्खियां बटोरी थीं, अब उसी सार्थक सिद्धांत ने उत्तर प्रदेश की 6.8 लाख वोटर लिस्ट फाइलों को डिजिटल और सर्च करने योग्य फॉर्मेट में बदलने का दावा किया है। सार्थक के मुताबिक, उनकी टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ओसीआर तकनीक की मदद से चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची के दस्तावेजों से जानकारियां निकाली हैं। इस पूरी कवायद में करीब...