मेरठ, अप्रैल 27 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीटीबी रॉयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम की जीत में 11 वर्षीय सार्थक की बेहतरीन 90 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से महज आठ साल के श्रेयांश ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 40 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। यह भी पढ़ें- जीटीबी लॉयंस, रॉयल और ऋषभ एकेडमी किंग ने जीते मैच सार्थक ने 40 और अक्ष ने 41 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक ने तीन विकेट झटके, जबकि ऋषभ और जैद ने 2-2 वि...