रांची, सितम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'मतदाता पंजीकरण व मतदाता सूची' का समापन गुरुवार को हुआ। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में आयोजित समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने कहा कि मतदाता पंजीकरण और शुद्ध मतदाता सूची सार्थक लोकतांत्रिक सहभागिता की आधारशिला हैं। डॉ. पाटिल ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने का मुख्य प्रवेश द्वार है।

सम्मेलन की सफलता उन्होंने निर्वाचकीय शुचिता और समावेशन को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि एक ...