सासाराम, जून 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र के सरोशेर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की गई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराने के बाद रेफर किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष के वादी सारोशेर निवासी शिवमुनी सिंह के पुत्र धनराज सिंह के बयान पर सुभाष चौधरी, अभिषेक चौधरी, आशुतोष कुमार, आशा देवी समेत सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- सारोशेर में पूर्व के जमीनी विवाद में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज, चार गि...