गोड्डा, जुलाई 29 -- महागामा प्रखंड के सारोतिया पंचायत सचिवालय में मंगलवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आधार परमानेंट एनरोल्मेंट सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। यह पहल राज्य सरकार की डिजिटल पंचायत योजना के तहत शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से झारखंड की सभी 4,345 ग्राम पंचायतों में आधार एनरोलमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Godda News: एसआईआर अभियान को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशसेवाओं का विस्तार इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह केवल एक आधार केंद्र का उद्घाटन नहीं, बल्कि ग्रामीण शासन व्यवस्था को डिजिटल और जनसुलभ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत राजधानी से नहीं, बल्कि पंचायत भवन से होना इस बात का प्रमाण है ...