मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों से गवर्नर नॉमिनी के लिए पांच शिक्षाविदों के नाम मांगे हैं। सचिव ने पत्र में कहा है कि विवि की स्थानांतरण कमेटी में रहने वाले गवर्नर नॉमिनी और अन्य कमेटियों के नॉमिनी को हटा दिया गया है। लोकभवन ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिया कि वह फिर से पांच शिक्षाविदों के नाम गवर्नर नॉमिनी के लिए भेजें। ये नॉमिनी स्थानांतरण कमेटी और अन्य कमेटियों के लिए होंगे। सूची में भेजे गये नाम के साथ शिक्षाविदों का बायोडाटा भी रहेगा। नॉमिनी भेजने के लिए लोकभवन ने एक फार्मेट भी सभी विश्वविद्यालयों को भेजा है। इसमें नॉमिनी का नाम, उनका पद, उनकी विशेषज्ञता, उनका अनुभव, फोन नंबर, इमेल आईडी और नाम भेजने का कारण कुलपतियों को बताना है। यह भी पढ़ें- सारे विश्वविद्यालय में गवर्नर नॉमिनी का पद ...