बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के सरबहदी रोड स्थित पईन से बुधवार को एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिला के पोखरा टोली निवासी 35 वर्षीय बंदे ओरवा के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह ईंट-भट्ठा पर काम करता था। मंगलवार की शाम बाजार से सामान लेने के लिए निकला था। रात में लौटकर नहीं आया। बुधवार को जानकारी मिली पईन में एक शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...