हापुड़, जनवरी 25 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.साधना तोमर के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमारी के निर्देशन में दूसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। जिसका विषय माई इंडिया, माई वोट रखा गया। मतदाता जागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रम रखें गए। छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आर्य कन्या महाविद्यालय से रवाना किया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। छात्राओं ने रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, अपनी ताकत को पहचान, आओ सब करें मतदान, उम्र 18 हो गई पूरी अब मतदान है जरूरी, सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से, सुनो रे भैया सुनो रे बहना वोट देने जरूर जाना जैसे नारों के साथ नागरिको...