सारे आदर्श भूल गया ब्रिटेन, अब भारत से दोबारा खरीदेगा रिफाइंड रूसी तेल; क्यों हो गया मजबूर
नई दिल्ली, मई 20 -- ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग की वजह से तेल बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया है और ऐसे में वैश्विक स्तर पर नए समीकरण भी बन रहे हैं। इस बीच अब पूरी दुनिया को आदर्श का ज्ञान देने वाले पश्चिमी देशों को भी जमीनी हकीकत के आगे झुकना पड़ा है। इस कड़ी में हालिया नाम ब्रिटेन का है। ब्रिटेन अब भारत से प्रोसेस्ड रूसी तेल आयात करेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार ने रूस पर लगाए गए अपने कड़े प्रतिबंधों को काफी हद तक ढीला कर दिया है। ब्रिटेन ने मंगलवार देर रात एक नया 'जनरल लाइसेंस' जारी किया है, जिसके तहत भारत और तुर्की की रिफाइनरियों में रूसी कच्चे तेल से तैयार किए गए डीजल और जेट ईंधन के आयात को बिना किसी समय सीमा के वैध घोषित कर दिया गया है। यह नया नियम बुधवार, 20 मई से आधिकारिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.