मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती से निपटने और हरित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से सारिका फाउंडेशन ने ग्रीन रूट्स नामक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। संस्था के स्वयंसेवकों ने विभिन्न खुले स्थानों पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। शहर के काली नदी किराने युवाओं ने टीम ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। अभियान का नेतृत्व करते हुए संस्थापक सविता देवी और सह-संस्थापक कपिल शर्मा ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा का निवेश है। इस अवसर पर अध्यक्ष संस्कार राजपूत व रितिका राजपूत, और परियोजना प्रबंधक अखिल सैनी ने युवाओं को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। आयोजन में यथार्थ तोमर, अंकित, कृष्णा, पारस और आयुष आचार्य मोहित ...