गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। विशेष सीबीआई कोर्ट में सारा सिंह मौत प्रकरण में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान रिटायर्ड एएसपी संतोष कुमार ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख नियत कर दी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि नौ जुलाई 2015 को पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी सारा सिंह के साथ निजी कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई थी, जबकि अमन मणि त्रिपाठी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। यह भी पढ़ें- कहानी उस हत्याकांड की...जिसने यूपी से दिल्ली तक मचा दिया था कोहराम, अब दोषी अमरमणि ने किया सियासी वापसी का ऐलान! घटना की जानकारी मिलने के बाद सारा सिंह की मां सीमा स...