देवघर, दिसम्बर 28 -- सारवां। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियल्स के नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में हाड़ कंपाती ठंड से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सारवां बस स्टैंड व सीएचसी के समीप अलाव की व्यवस्था अंचलाधिकारी के निर्देशानुसार कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...