देवघर, मई 7 -- सारवां, प्रतिनिधि। राजकीय कृत प्लस टू विद्यालय सारवां में कला संकाय का रिजल्ट 92.84 प्रतिशत रहा। कुल 419 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें 2 अनुपस्थित रहे। प्रथम श्रेणी से 181 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। 202 ने द्वितीय तथा 6 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की। 30 अनुत्तीर्ण रहे। यह भी पढ़ें- छोटानागपुर राज प्लस टु विद्यालय का रिजल्ट तीनो संकायो में शत प्रतिशतविद्यालय के टॉपर्स रानी आनंद ने 83. 2 प्रतिशत अंक लाकर कला में विद्यालय टॉपर बन गई। वहीं प्रियंका कुमारी ने 83 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय व मिली कुमारी व संभव कुमार राउत ने 80.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। श्रेया कुमारी ने 80 प्रतिशत, काजल कुमारी ने 72.2 प्रतिशत, अंजू कुमारी ने 71.4 प्रतिशत, प्रियंका कुमारी ने 355 अंक,निम्मी कुमारी ने 355 अंक, रो...