देवघर, अप्रैल 9 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत मटटिकुर गांव निवासी मुरलीधर यादव, पिता- मना महतो द्वारा थाना में सरकारी कूप में पानी लेने को लेकर गाली-ग्लौज करते हुए घर घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या- 44/2026 है। उसमें गांव निवासी अजय यादव, झगरू यादव, छोटेमन यादव, हीरा यादव व अजीत यादव सहित आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि सरकारी कूप में पानी लेने पर जान मारने की धमकी देता है। कई बार मारपीट कर चुका है। कई बार पंचायती भी हुई। बताया कि 8 अप्रैल को इसी विवाद की वजह से घर घुसकर गाली-ग्लौज करने लगा, विरोध करने पर ईंट व लाठी से मारकर घायल कर दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...