देवघर, फरवरी 13 -- सारवां, प्रतिनिधि। यूएचएस पहारिया में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन बीईईओ अमिताभ झा की देखरेख में आयोजित किया गया। उद्घाटन पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लंबी कूद, ऊंची कूद, देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया बिमला देवी, सीआरपी सौरभ कुमार, श्यामानंद मिश्र, श्रीकांत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक हरिवंश सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...