देवघर, जुलाई 23 -- सारवां। प्रखंड के सभी मतदान केंद्रो पर बुधवार को बीएलओ, बीएलए टू व चुनाव पाठशाला की तीसरी बैठक का आयोजन बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया। बैठक में बीएलओ द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते एसआईआर 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। एक परिवार के सभी सदस्य एक ही मतदान केंद्र पर हो सुनिश्चित किया गया। एएसडीडी सूची को अंतिम रूप दिया गया। प्राप्त गणना प्रपत्रों का संकलन व सत्यापन किया गया। पूर्व से ही पंजीकृत मतदाता, मृत मतदाता की सूची, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओ की सूची, पता न लगाये जाने योग्य मतदाता सूची सहित सूची 1-5 में किसी मतदाता के बारे में कोई सूचना हो तो अवश्य बताने का बीएलओ द्वारा अनुरोध लोगों से किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चुनाव पाठशाला: एएसडीडी सूची का सार्वजनिक रूप से व...