देवघर, जून 22 -- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन नारंगी पंचायत के केसीरायडीह गांव में सोमवार को किया गया। मेला में उन्नत बगानों से हो रहे विभिन्न वेरायटी के आम के शानदार उत्पादन का प्रदर्शन किसानों द्वारा किया गया। उसका अवलोकन बीडीओ रजनीश कुमार सहित बीपीआरओ दिलीप कुमार राय व मनरेगा बीपीओ द्वारा किया गया। मेला में आम्रपाली, लंगड़ा, मल्लिका, चोसा, मालदह आदि आमों की प्रदर्शनी लगाई गई। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया गया। किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बाजार और उन्नत बागवानी मूल्य संवर्धन के साथ खेती के नई तकनीकों की जानकारी दी गई। बताया कि योजना के तहत बंजर भूमि में फलदार पेड़ लगाकर किसान आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया व रोजगार सेवक सहित क...